2023 पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है. Pakistan ki jansankhya kitni hai.

आप में से कई लोगों के मन में यह सवाल अक्सर आता होगा कि हमारे पड़ोसी मुल्क Pakistan की जनसंख्या कितनी, Pakistan ki jansankhya kitni hai, वहां किस धर्म के लोग ज्यादा रहते हैं, वहां का क्षेत्रफल क्या है, पाकिस्तान कब और कैसे बना।

तो आज इन्हीं सब सवालों के जवाब आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए देने जा रहे हैं जिसको पढ़ने के बाद आपके मन में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है को लेकर कोई भी सवाल नहीं रहेगा।

आप में से कई लोगों ने इस बात को समाचार पत्रों या टीवी न्यूज़ के माध्यम से सुना होगा कि आए दिन भारत और पाकिस्तान के बीच में कितना तनाव बना रहता है। Pakistan पूरी तरीके से अपने यहां से हो रहे आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने पर नाकाम रहा है और यही एक कारण है कि आतंकियों के घुसपैठ के कारण हमारे बॉर्डर पर हमेशा तनाव बना रहता है। वर्तमान में भी पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ जारी है जम्मू कश्मीर के अंदर और आए दिन जम्मू और कश्मीर में आतंकियों से हमारे जवानों की मुठभेड़ होती रहती है।

पर चलिए हमारा आज का विषय है कि पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है, Pakistan ki jansankhya kitni hai के बारे में तो उसी विषय में आगे जानते हैं :-

पाकिस्तान कब और कैसे बना, How Pakistan was formed.

Contents

सन 1947 के पहले Pakistan भारत का ही एक हिस्सा था पर आजादी के बाद सिर्फ धर्म के आधार पर भारत का कुछ हिस्सा अलग होकर एक अलग देश बना जिसका नाम पाकिस्तान रखा गया। पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला राष्ट्र है और जनसंख्या के मामले में पाकिस्तान का स्थान दुनिया में पांचवें नंबर पर है।

Pakistan की प्रमुख भाषा उर्दू और पंजाबी है, पर यहां की राष्ट्रीय भाषा उर्दू ही है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है और यहां के अगर सबसे बड़े शहर की बात करें तो वह है कराची।

मुस्लिम देश होने की वजह से पाकिस्तान की 96% आबादी मुस्लिम है। सिर्फ मुस्लिम ही नहीं पाकिस्तान में कुछ हिंदू धर्म के लोग भी हैं, ये वही हिंदू धर्म लोग हैं जो बंटवारे के समय पाकिस्तान में रह गए थे और वापस भारत नहीं आ पाए थे और तब से यह वही पर रह रहे हैं. लेकिन वर्तमान में देखा गया है कि पाकिस्तान में हिंदू धर्म के लोगों की आबादी में भारी गिरावट देखी गई है।

पाकिस्तान के कुछ और भी शहर है जो काफी मशहूर हैं जैसे कि लाहौर, मुल्तान,फैसलाबाद और रावलपिंडी।

पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है, Pakistan ki jansankhya kitni hai.

Pakistan ki jansankhya kitni hai – आपकी जानकारी के लिए बता दें किशन 1947 में जब पाकिस्तान भारत से अलग हुआ था तब इस देश की जनसंख्या मात्र 04 करोड़ थी, पर 1980 के आते-आते इस देश की जनसंख्या 7.5 करोड़ के पार हो गई थी। सन 2000 में पाकिस्तान की कुल आबादी 14 करोड के पार हो चुकी थी और अगर वर्तमान समय की बात करें तो पाकिस्तान की कुल आबादी 22 करोड़ के आसपास है।

अगर हम पूरी दुनिया की जनसंख्या पर ध्यान दें तो वह लगभग 7.8 अरब के आस पास है। आप भी इस बात को जानते होंगे कि दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश China है जिसकी जनसंख्या 150 करोड़ के आसपास है और विश्व में जनसंख्या के मामले में दूसरा सबसे बड़ा देश भारत ही है जिसकी आबादी 135 करोड़ के पार है और वही तीसरे नंबर पर America का नंबर आता है जिसकी जनसंख्या 35 करोड़ तक है।

पाकिस्तान की जनसंख्या संन 1955 से 2021 तक कितनी है इस बात को अच्छे से समझने के लिए हमने पूरा डिटेल चार्ट नीचे दिया है जिसे पढ़ने के बाद आप Pakistan ki jansankhya kitni hai के बारे में गहराई से समझ पाएंगे.

Year Population World Population Pakistan
Global Rank
2021 229,219,362 7,876,129,378 5
2020 220,892,340 7,794,798,739 5
2019 216,565,318 7,713,468,100 5
2018 212,228,286 7,631,091,040 5
2017 207,906,209 7,547,858,925 5
2016 203,631,353 7,464,022,049 6
2015 199,426,964 7,379,797,139 6
2010 179,424,641 6,956,823,603 6
2005 160,304,008 6,541,907,027 6
2000 142,343,578 6,143,493,823 7
1995 123,776,839 5,744,212,979 8
1990 107,647,921 5,327,231,061 8
1985 92,191,510 4,870,921,740 8
1980 78,054,343 4,458,003,514 10
1975 66,816,877 4,079,480,606 10
1970 58,142,060 3,700,437,046 10
1965 50,917,975 3,339,583,597 14
1960 44,988,690 3,034,949,748 14
1955 40,488,030 2,773,019,936 14
Pakistan’s Total population From 1955 to 2021

पाकिस्तान के प्रमुख राज्यों की आबादी, Population of major cities of Pakistan.

अभी तक तो आप नहीं समझ गए होंगे कि Pakistan ki jansankhya kitni hai, चलिए अब आगे जान लेते हैं कि पाकिस्तान के कुछ प्रमुख राज्यों की आबादी कितनी है.

City Population
कराची 1.10 करोड़
इस्लामाबाद 6.2 लाख
लाहौर 64 लाख
मुजफ्फराबाद 7 लाख
फैसलाबाद  25 लाख
पेशावर 13 लाख
रावलपिंडी 18 लाख
मुल्तान 15.8 लाख
गुजरांवाला 14.8 लाख
हैदराबाद 14.2 लाख
Population of major cities of Pakistan.

पाकिस्तान की जनसंख्या का पूर्वानुमान, Pakistan’s population forecast.

अब Pakistan ki jansankhya kitni hai और उसकी राज्यों की जनसंख्या को समझने के बाद चलिए जान लेते हैं कि आने वाले सालों में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी होगी. एक बहुत ही प्रमुख वेबसाइट है worldometers जिसका यह काम होता है कि वह हर देशों के वर्तमान की जनसंख्या और आने वाले समय की जनसंख्या का पूर्वानुमान करने का. उसी वेबसाइट के डाटा को मैं यहां पर शेयर करने जा रहा हूं.

Year Population World Population Pakistan
Global Rank
2021 224,732,480 7,794,798,739 5
2025 242,234,056 8,184,437,460 5
2030 262,958,794 8,548,487,400 5
2035 282,863,442 8,887,524,213 6
2040 302,129,193 9,198,847,240 6
2045 320,723,644 9,481,803,274 6
2050 338,013,196 9,735,033,990 5
Pakistan’s population forecast

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति, Economic condition of pakistan.

हमारे भारत के मुकाबले तो छोड़िए पाकिस्तान दुनिया के कई देशों के मुकाबले आर्थिक स्थिति काफी खराब है और यही एक कारण है कि पाकिस्तान की 35 से 40% की आबादी बस्ती में रहने को मजबूर है। अगर GDP की बात करें तो 2020 में भारत का जीडीपी था 2.875 ट्रिलियन डॉलर वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान का जीडीपी 2020 में था 278 billion-dollar. आप इस जीडीपी के आधार पर ही अंदाजा  लगा सकते हैं कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति कैसी है। सिर्फ जीडीपी ही नहीं पाकिस्तान भारत से एजुकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्मी, टेक्नोलॉजी और भी कई अन्य चीजों में काफी पीछे हैं।

पाकिस्तान का क्षेत्रफल, Total Area of pakistan

अगर पाकिस्तान के क्षेत्रफल की बात की जाए तो यह भारत से काफी छोटा है और पाकिस्तान का कुल क्षेत्रफल होता है 7,96,9 40 KM2 और क्षेत्रफल के हिसाब से इसकी जनसंख्या का घनत्व है 250 KM2। यानी अगर एरिया के हिसाब से पाकिस्तान की जनसंख्या के तुलना अन्य देशों से की जाए तो पाकिस्तान की जनसंख्या एरिया के हिसाब से काफी ज्यादा है। पर यह बात भी सच है की जनसंख्या घनत्व के हिसाब में बांग्लादेश और भारत पाकिस्तान से कहीं ज्यादा आगे है।

पाकिस्तान में धर्मों के हिसाब से लोगों की जनसंख्या.

सिर्फ Pakistan ki jansankhya kitni hai ही नहीं कई लोग इंटरनेट में इस बात को भी सर्च करते हैं कि pakistan में हिंदू धर्म के लोगों की जनसंख्या कितनी है । जैसा कि इस पोस्ट के शुरुआत में मैंने आपसे कहा था कि पाकिस्तान एक इस्लामिक देश है और यही एक वजह है कि यहां मुस्लिमों की जनसंख्या काफी अधिक है। पाकिस्तान में मुस्लिम धर्म के बाद सबसे ज्यादा अधिक धर्म के लोग हिंदू ही हैं. पाकिस्तान में हिंदू धर्म के लोगों की कुल आबादी 45 lakh के आसपास है जो पाकिस्तान की कुल आबादी का मात्र 2% है।

पाकिस्तान का साक्षरता दर, Literacy rate of pakistan.

Pakistan आर्थिक स्थिति के साथ-साथ साक्षरता दर में भी काफी पीछे है. यहां की कुल आबादी में से सिर्फ 58% लोग ही हैं जो पढ़ और लिख पाते हैं. यानी कि कुल आबादी में से 9.5 करोड़ पुरुष और महिला ही ऐसे हैं जो लिख और पढ़ पाते हैं. तो वहीं दूसरी तरफ 7.2 करोड़ व्यस्क ऐसे हैं जो अभी तक अनपढ़ हैं. अगर महिलाओं और पुरुष के बीच में साक्षरता दर देखा जाए तो पुरुषों का साक्षरता दर 80% है तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं का साक्षरता दर 70% है.

पाकिस्तान की जनसंख्या से जुड़े कुछ अन्य जानकारी.
  1. वर्तमान काल में पाकिस्तान की जनसंख्या 22.92 करोड़ है.
  2. पाकिस्तान में पुरुष और महिला इन दोनों की औसतन आयु 23 साल है.
  3. Pakistan की जनसंख्या या आबादी पूरी दुनिया का 2.86% है.
  4. पाकिस्तान की कुल आबादी का मात्र 40% हिस्सा ही शहरों में रहता है.

हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी, Pakistan ki jansankhya kitni hai है से जुड़े हर सवाल के जवाब आपको मिल गए होंगे, पर अब भी अगर कोई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब आपको हमारे इस लेख में नहीं मिले हैं तो आप निसंकोच होकर हमें कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके पूछ सकते हैं. हम अपने हर पाठकों के कमेंट का जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे और अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

error: