2023 भारत में कितने राज्य है ? Bharat mein kitne rajya hai.

आज का हमारा आर्टिकल बहुत ही विशेष है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bharat mein kitne rajya hai की संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं और साथ ही साथ भारत के उन राज्यों के नाम भी बताएंगे और उन राज्यों की जनसंख्या वर्तमान 2021 में कितनी है इस बात की भी पूरी जानकारी आपको देंगे.

हमारा भारत अगर क्षेत्रफल के हिसाब से देखा जाए तो दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है और वही जनसंख्या के मामले में भारत चाइना के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। हमारे भारत को आधिकारिक रूप से रिपब्लिक ऑफ इंडिया / Republic of India के नाम से जाना जाता है। आप खुद भी समझ सकते होंगे कि इतने बड़े देश का प्रबंधन करना अत्यंत मुश्किल काम है इसी वजह से देश की प्रगति और विकास के लिए भारतवर्ष को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया था।

हमारे भारत के संविधान ने केंद्र सरकार को समय समय पर जरूरत के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश और नए राज्यों के निर्माण की आजादी दी हुई है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे की वर्तमान में Bharat mein kitne rajya hai और केंद्र शासित प्रदेश है साथ ही साथ उनके नाम और राजधानी भी बताएंगे।

List of states in India.

Contents

आज कई युवा और छात्र इस सवाल का जवाब इंटरनेट में खोजते है की bharat mein kitne rajya hai. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारे विशाल भारत देश में कुल 28 राज्य हैं और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं.

Andhra Pradesh
Arunachal Pradesh
Assam
Bihar
Chhattisgarh
Goa
Gujarat
Haryana
Himachal Pradesh
Jharkhand
Karnataka
Madhya Pradesh
Kerala
Manipur
Mehgalaya
Maharashtra
Mizoram
Udisa
Nagaland
Rajasthan
Punjab
Tamil Nadu
Sikkim
Tripura
Telangana
Uttarakhand
Uttar Pradesh
West Bengal

यह है वह राज्य जो हमारे भारत को अलग-अलग राज्यों में विभाजित करता है। भारत का हर राज्य अपने आप में अद्वितीय अनुभव है। हर राज्य में अलग-अलग धर्म ,अलग जाति, अलग भाषा के लोग होने के बावजूद हमारे भारत में प्रेम और सद्भाव की भावना बनी रहती है। तो आइए विस्तार में जान लेते हैं इन सब राज्यों के बारे में (Bharat mein kitne rajya hai) –

Bharat mein kul kitne rajya hai aur unke naam kya hai?.

Andhra Pradesh / आंध्र प्रदेश –

आंध्र प्रदेश भारत के अनेक राज्यों में से एक राज्य है जो दक्षिणी पूर्व हिस्से में स्थित है। अगर 2011 की जनगणना के अनुसार आंध्र प्रदेश की जनसंख्या देखी जाए तो वह है लगभग 5 करोड़ और वह भारत का दसवां सबसे बड़ा आबादी वाला राज्य है। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है, आंध्र प्रदेश में अमरावती कृष्णा नदी के तट पर बसी हुई है। आंध्र प्रदेश में लोग तेलुगु भाषा का उपयोग करते हैं और आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा शहर विशाखापट्टनम है।

Arunachal Pradesh / अरुणाचल प्रदेश –

अरुणाचल प्रदेश भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है, अरुणाचल प्रदेश जिसकी सीमाएं पश्चिम में भूटान देश से मिलती है और पूर्व में म्यांमार की ओर। अरुणाचल प्रदेश का उत्तर दिशा का हिस्सा चीन से भी मिलता है जिस पर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। अरुणाचल प्रदेश में आमतौर पर असमिया भाषा और हिंदी भाषा का उपयोग किया जाता है।

Assam / असम –

अरुणाचल प्रदेश की तरह ही असम भी भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है जो बराक और ब्रह्मपुत्र नदियों के साथ ही पूर्वी हिमालय के दक्षिण क्षेत्र में स्थित है। अगर क्षेत्रफल की बात की जाए तो असम राज्य का क्षेत्रफल है 78,438 स्क्वायर किलोमीटर। असम की सीमा अरुणाचल प्रदेश मणिपुर और नागालैंड से तो मिलती ही है साथ ही साथ असम की सीमा भूटान देश से भी मिलती है। यहां पर ‘असमी’ भाषा और हिंदी का ज्यादा प्रयोग किया जाता है।

Bihar / बिहार –

बिहार क्षेत्रफल के हिसाब से बिहार भारत का बारवा सबसे बड़ा राज्य है जो कि भारत के पूर्व मैं बसा है। जनसंख्या के हिसाब से भी बिहार भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। बिहार के दक्षिण में उत्तराखंड उत्तर में नेपाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश देश लगता है। तीन ऐसे मुख्य सांस्कृतिक क्षेत्र है जो बिहार का नाम अत्यधिक रोशन करते हैं और वह है मिथिला, भोजपुर और मगध। आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि बिहार राज्य का जो मैदानी हिस्सा है वह गंगा नदी से विभाजित है जो पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है।

Chhattisgarh / छत्तीसगढ़ –

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना सन 2000 में की गई थी। छत्तीसगढ़ राज्य की आबादी लगभग तीन करोड़ है और इस राज्य का क्षेत्रफल 135,192 की मी है। छत्तीसगढ़ राज्य एक संसाधन संपन्न राज्य है और भारत देश के लिए इस्पात और बिजली का सबसे बड़ा स्रोत है। आप में से कुछ लोग शायद इस बात को नहीं जानते होंगे कि छत्तीसगढ़ अकेला ऐसा राज्य है जो देश का कुल 15% स्टील का उत्पादन करता है। छत्तीसगढ़ भारत में सबसे अधिक तेजी से विकसित राज्यों में से एक है। यहां ‘छत्तीसगढ़ी’ भाषा का उपयोग किया जाता है।

Goa / गोवा –

गोवा भारत के दक्षिण पश्चिमी तट पर बसा एक राज्य है गोवा । राज्य की पूर्वी सीमा कर्नाटक से मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तरी सीमा महाराष्ट्र से आकार और क्षेत्रफल के हिसाब से गोवा सबसे छोटा राज्य है और वही जनसंख्या के मामले में गोवा चौथा सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। पूरे भारत में एक गोवा ही है जहां पर प्रत्येक व्यक्ति की जीडीपी (GDP) सबसे ज्यादा है जो भारत देश के औसतन जीडीपी से ढाई गुना ज्यादा है।

Gujarat / गुजरात –

गुजरात भारत के पश्चिमी दिशा में स्थित है। गुजरात जनसंख्या के हिसाब से इसकी आबादी है 6 करोड़ और आबादी के हिसाब से गुजरात भारत का नौवा सबसे बड़ा राज्य है। गुजरात राज्य के दक्षिण में महाराष्ट्र की सीमाएं जुड़ती है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर पूर्व में राजस्थान की सीमाएं। पूरे भारत में गुजरात को एक विकसित राज्य के रूप में देखा जाता है।

Haryana / हरियाणा –

हरियाणा इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1966 को की गई थी । हरियाणा को पंजाब राज्य से अलग करके बनाया गया था। चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है और हरियाणा का सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र फरीदाबाद जिला है।

Himachal Pradesh / हिमाचल प्रदेश –

हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तरी भारत के पश्चिमी हिमालय में बसा हुआ एक राज्य है। हिमाचल प्रदेश इस राज्य का अधिकतर क्षेत्र पहाड़ी इलाका है। हिमाचल प्रदेश की सीमाएं जम्मू कश्मीर और लद्दाख से लगी हुई है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व में तिब्बत स्थित है। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी भाषा का ज्यादा उपयोग होता है और वह है ‘टांकरी’।

Jharkhand / झारखंड –

झारखंड राज्य की आधिकारिक भाषा हिंदी है और यह भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थापित है। झारखंड की राजधानी रांची है जहां पर हमारे मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का निवास स्थान भी है। झारखंड राज्य की अधिकतर आबादी का निवास बस्ती में है, इस राज्य की कुल जनसंख्या का केवल 24% ही शहरों में बसता है।

Karnataka / कर्नाटक –

कर्नाटक राज्य का निर्माण 1 नवंबर 1956 को हुआ था । यह रात भारत के दक्षिण में स्थित है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु है जो कि इस राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। कर्नाटक राज्य की आधिकारिक भाषा ‘कन्नड़’ है।

Madhya Pradesh / मध्य प्रदेश –

यह राज्य भारत के मध्य में स्थापित है। इस राज्य की राजधानी भोपाल है और इस राज्य का जो सबसे बड़ा शहर है वह है इंदौर। इस राज्य के प्रमुख शहर ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन। सन 2000 तक मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य था पर जब मध्य प्रदेश से अलग करके छत्तीसगढ़ बनाया गया तब इसका क्षेत्रफल कम हो गया यहां की अधिकारी भाषा ‘हिंदी’ है।

Kerala / केरल –

केरल भारत के दक्षिणी पश्चिम मालाबार तट पर बसा हुआ है। केरल राज्य में कुल 14 जिले हैं और इस राज्य की राजधानी तिरुवंतपुरम है। इस राज्य की आधिकारिक भाषा ‘मलयालम’ है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि केरल में साक्षरता दर 93.91% है जो कि पूरे भारत में किसी और राज्य में नहीं है यह पूरे भारत में सबसे अत्यधिक साक्षरता दर है। यह राज्य अत्यधिक सुंदर और हरा भरा है।

Manipur / मणिपुर –

मणिपुर की राजधानी इंफाल है। मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में बसा हुआ एक राज्य है इस राज्य के पूर्व में म्यांमार, दक्षिण में मिजोरम और उत्तर में नागालैंड की सीमाएं लगती है। मणिपुर की आधिकारिक भाषा ‘मीतै’ है।

Maharashtra / महाराष्ट्र –

अगर पूरे भारत में कोई ऐसा राज्य है जो भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है तो वह है महाराष्ट्र और वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र भारत की सबसे अधिक आबादी वाला दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और क्षेत्रफल में तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। महाराष्ट्र की आधिकारिक भाषा ‘मराठी’ है और इस राज्य के पश्चिमी तट में अरब सागर है तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण में गोवा और कर्नाटक।

Mizoram / मिजोरम –

मिजोरम भारत का एक पर्वतीय प्रदेश है जो कि उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित है । इस राज्य के पश्चिम में बांग्लादेश तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण में म्यांमार है। मिजोरम शब्द का स्थानीय भाषा में जो अर्थ होता है वह है ‘पार्वती वासी’ की भूमि। मिजोरम राज्य की आधिकारिक भाषा है ‘मिजो’।

Odisha / ओडीशा –

ओडीशा राज्य को पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था जो कि भारत के पूर्वी तट पर स्थित है। ओडिशा के पूर्व में पश्चिम बंगाल, दक्षिण में आंध्र प्रदेश और उत्तर में झारखंड हैं तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। ओडिशा भारत के प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है। क्षेत्रफल के हिसाब से उड़ीसा भारत का नोवा और जनसंख्या के हिसाब से 11 सबसे बड़ा राज्य है यहां की आधिकारिक भाषा ‘ओडिया’ है।

Rajasthan / राजस्थान –

भारत में राजस्थान राज्य को क्षेत्रफल के आधार पर देखा जाए तो यह सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य के दक्षिण पश्चिम में गुजरात, उत्तर में पंजाब और वहीं दूसरी तरफ पश्चिम में पाकिस्तान है। इस राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है। यह राज्य थार मरुस्थल और धग्गर नदी का अंतिम छोर पर स्थित है। इस राज्य के आधिकारिक भाषा ‘राजस्थानी’ है।

Punjab / पंजाब –

पंजाब भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित है, इस राज्य का एक भाग पाकिस्तान में है और और दो अन्य क्षेत्र हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के राज्य में है। इस राज्य का क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर है। इस राज्य की राजधानी ‘चंडीगढ़’ है। पंजाब राज्य के कुछ प्रमुख शहर इस प्रकार हैं बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर। पंजाब का गोल्डन टेंपल सारी दुनिया में मशहूर है। यहां की आधिकारिक भाषा ‘पंजाबी’ है।

Sikkim / सिक्किम –

सिक्किम राज्य भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय इलाका है, इस राज्य के पूर्व में चीनी तिब्बत, पश्चिम में नेपाल और दक्षिण पूर्वी सीमा पर भूटान है। इस राज्य के आधिकारिक भाषा गोरखा खस और लेपचा है परंतु यहां हिंदी का भी अधिक उपयोग होता है। इस राज्य की राजधानी गंगटोक है।

Tripura / त्रिपुरा –

यह राज्य भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है जो उत्तरी पूर्वी सीमा पर स्थित है, इस राज्य का क्षेत्रफल 10,819 वर्ग किलोमीटर है। त्रिपुरा राज्य के पश्चिम और दक्षिण में बांग्लादेश है जबकि इसके पूर्व सीमा मैं मिजोरम और असम स्थित है। इस राज्य की राजधानी अगरतला है और इस राज्य की मुख्य भाषाएं त्रिपुरी और बंगाली है।

Telangana / तेलंगाना –

इस राज्य को आंध्र प्रदेश राज्य से अलग कर भारत का 29 वां राज्य बनाया गया है। इस राज्य की स्थापना 02 जून 2014 को की गई थी। इस राज्य की राजधानी हैदराबाद है। इस राज्य की आधिकारिक भाषा तेलुगु है।

Uttarakhand / . उत्तराखंड –

इस राज्य का निर्माण 1 नवंबर 2000 को कई वर्षों के आंदोलन के बाद हुआ था और यह उत्तर भारत में स्थित है। उत्तराखंड के दक्षिण की सीमा में उत्तर प्रदेश है वहीं दूसरी तरफ पश्चिम की सीमा में हिमाचल प्रदेश। इस राज्य में ज्यादा बोलने वाली जो भाषा है वह है गढ़वाली जो कि एक पहाड़ी भाषा है।

Uttar Pradesh / उत्तर प्रदेश –

पूरे भारतवर्ष में अगर सबसे अधिक आबादी वाला कोई राज्य है तो वह है उत्तर प्रदेश और साथ ही साथ यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश उपखंड है। उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भाषा हिंदी है और इस राज्य की राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किलोमीटर में है। इस राज्य की एक सीमा उत्तर में नेपाल को छूती है। पूरे भारत में उत्तर प्रदेश दूध का सबसे अधिक उत्पादन करता है।

West Bengal / पश्चिम बंगाल –

पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य हैं, पश्चिम बंगाल राज्य के पड़ोसी देश हैं असम, सिक्किम, नेपाल, भूटान, बिहार, उड़ीसा, बांग्लादेश, और झारखंड। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है। इस राज्य में कुल 23 जिले हैं और इस राज्य की जो मुख्य भाषा है वह है बांग्ला। पश्चिम बंगाल का क्षेत्रफल 88,853 वर्ग किलोमीटर है।

Union territories of India, भारत में केंद्र शासित प्रदेश

दिल्ली
अंडमान और निकोबार दीप समूह
लद्दाख
पुदुचेरी
जम्मू एंड कश्मीर
लक्ष्यदीप
दमन और दीव
चंडीगढ़
दादरा और नगर हवेली

Bharat mein kitne rajya hai hai unki jansankhya kitni hai ?
Indian States Population 2021
Uttar Pradesh 23.9 Cr
Maharashtra 12.41 Cr
Bihar 12.69 Cr
West Bengal 9.9 Cr
Madhya Pradesh 8.69 Cr
Tamil Nadu 7.84 Cr
Rajasthan 8.24Cr
Karnataka 6.82 Cr
Gujarat 6.42 Cr
Andhra Pradesh 5.43 Cr
Odisha 4.70 Cr
Telangana 3.99 Cr
Kerala 3.61 Cr
Jharkhand 3.93 Cr
Assam 3.61 Cr
Punjab 2.9 Cr
Chhattisgarh 2.99 Cr
Haryana 2.86 Cr
Delhi 1.91 Cr
Jammu & Kashmir 1.39 Cr
Uttarakhand 1.15 Cr
Himachal Pradesh 756Lakh
Tripura 44Lakh
Meghalaya 35 Lakh
Manipur 33 Lakh
Nagaland 24 Lakh
Goa 17 Lakh
Arunachal Pradesh 15.94 Lakh
Puducherry 14.34 Lakh
Mizoram 12.58 Lakh
Chandigarh 11.72 Lakh
Sikkim 8 Lakh
Dadra & Nagar Haveli and Daman & Diu 7 Lakh
Andaman & Nicobar 5.1 Lakh
Ladakh 3Lakh
Lakshadweep 75182
Indian State wise population 2021

तो दोस्तों Hindi Master द्वारा पेश की गई bharat mein kitne rajya hai की जानकारी आपको कैसी लगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो प्लीज कमेंट करना ना भूलें।

भारत में कुल कितने राज्य हैं / bharat mein kitne rajya hai?

वर्तमान में यानी 2021 में भारत में कुल 28 राज्य हैं.

भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?

भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं.

भारत के किस राज्य की जनसंख्या सबसे ज्यादा है?

पूरे भारत में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या सबसे ज्यादा 24 करोड़ है।

भारत की राजधानी क्या है?

भारत की राजधानी दिल्ली है.

Leave a Comment

error: