भारत का क्षेत्रफल कितना है. Bharat ka kshetrafal kitna hai.

आज भी इंटरनेट मैं कई लोग इस सवाल का जवाब ढूंढते हैं कि Bharat ka kshetrafal kitna hai और मेरे ख्याल से हर भारतीय को इस सवाल का जवाब पता होना चाहिए कि उसके देश का क्षेत्रफल कितना है, उसके देश से लगी सीमाएं कौन-कौन सी है, उसके देश के राज्यों का क्षेत्रफल कितना है।

वैसे आप में से कुछ लोग इस बात को जानते भी होंगे फिर भी मैं बता दूं कि भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है, जाहिर सी बात है कि अगर देश इतना बड़ा है तो उसका क्षेत्रफल भी काफी बड़ा होगा।

हर भारतीय के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि हमारा भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है और और इस देश में हर परिस्थिति में अपने आप को समय के साथ ढाला भी है। अंग्रेजों से आजादी के बाद भारत देश में ना केवल सामाजिक स्तर पर बल्कि आर्थिक तौर पर भी काफी प्रगति की है. आज भारत का नाम विश्व के सर्वोच्च प्रगतिशील देशों में आता है जो सिर्फ ना केवल अपने आप में आत्मनिर्भर है बल्कि हर क्षेत्र में प्रगति की ओर अग्रसर है।

भारत का क्षेत्रफल कितना है. Bharat ka kshetrafal kitna hai.

भारत का कुल क्षेत्रफल है 32,87,263 वर्ग कि. मी है जो कि विशाल पर्वत हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण तट के विष्णुवती वर्षा वनों तक फैली हुई है।

जैसा कि मैंने पहले ही कहा कि भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है इसलिए अगर आप विश्व का नक्शा भी देखेंगे तो भारत सभी एशियाई देशों में अलग से दिखता है जिसका एक कारण यह भी है कि भारत में विशेष पर्वत और समुद्र है जो इस देश को एक विशेष भौगोलिक पहचान भी देते हैं।

अगर हम भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण तक की लंबाई की बात करें तो जम्मू कश्मीर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक इसकी कुल लंबाई होती है 3055 किलोमीटर है, तो वहीं दूसरी तरफ भारत के पूर्व से पश्चिम यानी की असम से लेकर गुजरात तक की इस की कुल लंबाई है 2933 किलोमीटर है.

भारत के संपूर्ण क्षेत्रफल मैं से 7517 किलोमीटर का हिस्सा या सीमाएं समुद्री तटों से मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ 15107 किलोमीटर का भाग भारत के पड़ोसी मुल्कों से मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के 07 पड़ोसी ऐसे मुल्क है जिन की सीमाएं भारत से मिलती है जिसमें :-

  • अफगानिस्तान
  • पाकिस्तान
  • भूटान
  • बांग्लादेश
  • नेपाल
  • म्यांमार आदि देश शामिल है

अगर इन सभी पड़ोसी मुल्कों में से हम इस बात को जानने की कोशिश करें कि किस पड़ोसी मुल्क की सीमाए सबसे अधिक भारत से मिलती है तो वह है बांग्लादेश जिसकी कुल लंबाई 4098 किलोमीटर है, वहीं दूसरी तरफ जिस मुल्क की सीमाएं सबसे कम मिलती है वह है अफगानिस्तान, अफगानिस्तान की कुल लंबाई होती है 107 किलोमीटर.

भारत के प्रमुख राज्यों का क्षेत्रफल

अब तक तो आप यह समझ गए होंगे कि Bharat ka kshetrafal kitna hai, पर क्या भारत के राज्यों का क्षेत्रफल जानते हैं। चलिए अब आगे जान लेते हैं कि भारत के कुछ प्रमुख राज्यों की का क्षेत्रफल कितना है :-

भारत के राज्यों का क्षेत्रफल वर्ग किलोमीटर में
राजस्थान 342,239
मध्य प्रदेश 308,252
महाराष्ट्र 307,713
उत्तर प्रदेश 240,928
जम्मू कश्मीर 222,236
गुजरात 196,244
कर्नाटका 191,791
आंध्र प्रदेश 162,968
उड़ीसा 155,707
छत्तीसगढ़ 135,192
तमिल नाडु 130,060
तेलंगाना 112,077
बिहार 94,163
वेस्ट बंगाल 88,752
अरुणाचल प्रदेश 83,743
झारखंड 79,716
असम 78,438
हिमाचल प्रदेश 55,673
उत्तराखंड 53,483
पंजाब 50,362
हरियाणा 44,212
केरल 38,852
मेघालय 22,429
मणिपुर 22,327
मिजोरम 21,081
नागालैंड 16,579
त्रिपुरा 10,486

विश्व का क्षेत्रफल कितना है, What is the area of the world

अभी तक तो आपने यह जान लिया कि हमारे Bharat ka kshetrafal kitna hai चलिए अब आ गई है जान लेते हैं कि विश्व का क्षेत्रफल कितना है अगर आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बता देते हैं विश्व का क्षेत्रफल है 510.071 मिलियन वर्ग किलोमीटर है, जिसमें भूमि क्षेत्र 148.9 4 मिलियन वर्ग किलोमीटर है, जल क्षेत्र 361.132 मिलियन वर्ग किलोमीटर है, तट रेखा 35 6000 किलोमीटर है और इन सब में पूरे विश्व का कुल 70.9% हिस्सा जल है यानी पानी वहीं दूसरी तरफ 29.1% हिस्सा ही भूमि है।

विश्व के सबसे बड़े क्षेत्रफल वाले देश.

भारत का और पूरे विश्व का क्षेत्रफल जानने के बाद अब चलिए जान लेते हैं की पूरे विश्व में 10 सबसे बड़े छेत्रफल वाले देश कौन से हैं :-

COUNTRY AREA (Km2)
Russia 17,899,462
Canada 9,848,706
China 9,469,196
USA 9,624,760
Brazil 8,651,677
Australia 7,729,204
India 3,287,263
Argentina 2,678,425
Kazakistan 2,814,902
Aljeria 2,280,740
Countries with the largest area in the world

भारत की जनसंख्या.

क्षेत्रफल के हिसाब से तो भारत पूरे विश्व में सातवें नंबर पर आता है पर क्या आप जानते हैं कि जनसंख्या के हिसाब से भारत पूरे विश्व में दूसरे नंबर पर आता है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या 138 करोड़ है। अगर हम पूरे विश्व की जनसंख्या के बाद करें तो वह है 7.7 9 अरब के आसपास और अगर विश्व में जनसंख्या के मामले में पहले नंबर पर कोई देश है तो वह है चाइना जिसकी जनसंख्या  140 करोड़ के आसपास है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में यानी 2040 तक भारत चाइना को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का पहला सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा अगर आप भारत की जनसंख्या के बारे में और अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो हमारे इस पोस्ट Bharat ki jansankhya kitni hai को पढ़ सकते हैं।

आज अपने क्या जाना ?

हमें पूरी उम्मीद है कि अब आप आप अच्छे से इस बात को समझ गए होंगे कि Bharat ka kshetrafal kitna hai. अगर अब भी हमारे इस पोस्ट मैं कोई जानकारी रह गई हो तो हमें जरूर बताएं और अगर आप भी हमसे इस पोस्ट के बारे में कोई अन्य जानकारी पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके अवश्य पूछे और अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ इस पोस्ट को सोशल मीडिया को जरुर शेयर करें.

Leave a Comment

error: